टेक कंपनी Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है। यह डिवाइस पहले ही कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका था और अब भारत में भी उपलब्ध हो गया है।
कीमत और उपलब्धता
Redmi A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। इसका एक अन्य मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ ₹12,499 में उपलब्ध है। फोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है। इसकी पहली सेल 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर मिलती है।
also read: Instagram New Feature: पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर…
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB तक RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी इसमें चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है। इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा (f/2.0 अपर्चर) और एक सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
Redmi A7 Pro 5G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है।