Realme ने अपने बजट फ्रेंडली C सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C71 कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया है।
Realme ने अपने बजट फ्रेंडली C सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C71 चुनिंदा बाजारों में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6,300mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI-सपोर्ट वाला रियर कैमरा मौजूद है और यह Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है। Realme C71 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह Android 15 बेस्ड Realme UI पर चलता है।
Realme C71 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 10,000 रुपये (BDT 14,999) है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 12,000 रुपये (BDT 15,999) है। फिलहाल यह फोन बांग्लादेश, वियतनाम सहित कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। रंग विकल्पों में ब्लैक नाइट आउल और स्वान व्हाइट शामिल हैं।
कैमरा की बात करें तो, फोन में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें स्मार्ट टच फीचर है और कंपनी का दावा है कि फोन 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी में Beidou, ब्लूटूथ 5.2, GPS, Wi-Fi, USB टाइप-सी जैसे विकल्प शामिल हैं। फोन में कई सेंसर भी दिए गए हैं, जैसे एक्सेलेरेशन सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर आदि। Realme C71 की आर्मरशेल बिल्ड इसे मिलिट्री स्टैंडर्ड शॉकप्रूफ बनाती है, साथ ही इसमें सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी भी है जो डिवाइस के अंदर पानी को साफ करती है।