उत्तराखंड में जमीन और प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा। धामी सरकार ने सर्किल रेट में 22% तक की बढ़ोतरी की, नए रेट 5 अक्टूबर 2025 से लागू।
उत्तराखंड में जमीन और प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। धामी सरकार ने राज्यभर में सर्किल रेट में 9% से लेकर 22% तक की बढ़ोतरी कर दी है। ये नए रेट्स 5 अक्टूबर 2025 से प्रभाव में आ गए हैं, जिसकी पुष्टि वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने की है।
तेजी से बढ़ते निर्माण कार्य और खरीद-फरोख्त बनी वजह
प्रदेश में लगातार हो रहे आवासीय और व्यावसायिक निर्माण, तथा भूमि की खरीद-फरोख्त को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस फैसले के बाद अब मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में फ्लैट और कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना भी महंगा हो जाएगा।
सभी जिलों को आदेश जारी, रजिस्ट्री से बढ़ेगा राजस्व
राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश दे दिए हैं। इससे भूमि रजिस्ट्री के ज़रिए सरकारी राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है। बता दें, इससे पहले साल 2023 में अंतिम बार सर्किल रेट्स बढ़ाए गए थे।
also read: शिक्षकों की पदोन्ति पर टीईटी अनिवार्य, सरकार दाखिल करेगी सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका
किन क्षेत्रों में बढ़े सर्किल रेट?
सर्किल रेट उन इलाकों में बढ़ाए गए हैं, जहां:
-
बड़ी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स चल रही हैं
-
नया विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से हो रहा है
-
शहरी क्षेत्रों में जमीन की मांग अधिक है
इन क्षेत्रों से जिला प्रशासन को प्रस्ताव मिलने के बाद सरकार ने दरें संशोधित की हैं।
मंथन के बाद लिया गया निर्णय
शासन स्तर पर कई महीनों से सर्किल रेट संशोधन पर विचार चल रहा था। प्रस्तावों में त्रुटियां मिलने के कारण जिलों को दोबारा सुझाव भेजने को कहा गया था। अब जाकर देहरादून समेत कई जिलों में 5 अक्टूबर 2025 से नई दरें लागू हो चुकी हैं।