Pawan Singh ने घोषणा की है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनसे पहले भी कई भोजपुरी सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। यहां जानिए उन सितारों की लिस्ट।
भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक Pawan Singh ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर में उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब उनका अगला लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव होगा। जब उनसे भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला समय आने पर ही होगा और फिलहाल वह कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सकते। गौरतलब है कि Pawan Singh से पहले भी कई भोजपुरी सितारे राजनीति में अपनी पहचान बना चुके हैं। यहां जानिए उन सितारों की पूरी लिस्ट।