CM Bhagwant Mann ने शोक संदेश में कहा कि यह एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें बड़ी संख्या में भारतीयों की मौत सोते समय धुएं के कारण हुई। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई कीमती जानें चली गईं जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए भगवंत सिंह मान ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, जिसने हमारे देश के बेटों की जान ले ली और वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह पीड़ित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की हिम्मत और सांत्वना प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाबियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
Designed and Developed Dainik NEWS India