अगर आप Apple का कॉम्पैक्ट और प्रीमियम डिज़ाइन वाला iPhone SE खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। जानें कि नया iPhone SE कब लॉन्च होगा, इसके फीचर्स क्या होंगे, कैमरा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा या नहीं, और क्या इसकी कीमत आपके बजट में फिट बैठेगी।
Apple 19 फरवरी को iPhone SE 4 से पर्दा उठा सकती है। इस नए मॉडल में OLED डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का कैमरा और A18 चिपसेट मिलने की संभावना है। लंबे समय से इस मॉडल का इंतजार किया जा रहा है। Apple का अगला इवेंट 19 फरवरी को होने वाला है, और उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान कंपनी अपने लेटेस्ट फोन को पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि iPhone SE 4 जल्द ही बाजार में दस्तक देगा।
इस फोन की कीमत, फीचर्स, कैमरा और अन्य विवरण यहां जानें। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि अपकमिंग iPhone आपके बजट में फिट बैठता है या नहीं।
iPhone SE 4 का कैमरा और फीचर्स
Apple का नया मॉडल बजट-फ्रेंडली हो सकता है। इसमें नया डिज़ाइन और 6.1-इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। फोटो और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। iPhone SE 4 कंपनी के लाइनअप में एक बड़ा बदलाव लाने वाला डिवाइस साबित हो सकता है।
Apple के अपकमिंग इवेंट की जानकारी
Apple के सीईओ टिम कुक ने 19 फरवरी, इवेंट सुबह 10 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) शुरू होगा और इसे कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple पार्क से लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone SE 4 का जिक्र नहीं किया है, लेकिन इस इवेंट में iPhone SE 4 के साथ MacBook Air M4 भी पेश किया जा सकता है।
iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स
Apple SE सीरीज में एक नया और अनोखा डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। इसका लुक iPhone 14 से मिलता-जुलता हो सकता है, जिसमें फेस आईडी, पतले बेज़ल और होम बटन की गैरमौजूदगी होगी।
कैमरे की बात करें तो इसमें अपग्रेडेड 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जो पिछले 12 मेगापिक्सल कैमरे की तुलना में अधिक उन्नत होगा। साथ ही, अपकमिंग iPhone A18 चिपसेट से लैस हो सकता है, जो iPhone 16 सीरीज के प्रोसेसर पर आधारित होगा। यह Apple के AI-सक्षम फीचर्स को सपोर्ट करने वाला सबसे किफायती iPhone बन सकता है।
भारत, अमेरिका और दुबई में संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन iPhone SE 4 की कीमत विभिन्न देशों में अलग-अलग हो सकती है।
- भारत: लगभग 50,000
- अमेरिका: 500 (करीब ₹43,477)
- दुबई: लगभग AED 2,000 (करीब ₹47,359)
इसके अलावा, कंपनी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष छूट भी प्रदान कर सकती है।