Indian Women’s Kabaddi Team ने एशियन चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 8 मार्च को तेहरान में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेज़बान ईरान को 32-25 से शिकस्त दी और पांचवीं बार यह खिताब जीतने में सफलता पाई। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा और उसने सभी मुकाबले जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।