भारतीय टीम ने ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा। जानें टीम इंडिया के रिकॉर्ड, अगला मुकाबला और T20 WC 2026 अपडेट।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल को मिलाकर भारत अब आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रचा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत के साथ की। इस मैच में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बनाए। आईसीसी वर्ल्ड कप में 100 जीत का आंकड़ा पार करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया।
also read: India vs Namibia T20 WC 2026: भारत का दूसरा मुकाबला…
भारत ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा
क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 10 ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं – 6 वनडे वर्ल्ड कप, 1 टी20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 WTC फाइनल। ऑस्ट्रेलिया ने ICC टूर्नामेंट में कुल 122 मैच जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, 7 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया अब 123 मैच जीतकर ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है।
ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें:
-
भारत – 123 जीत
-
ऑस्ट्रेलिया – 122 जीत
-
न्यूजीलैंड – 101 जीत
-
इंग्लैंड – 95 जीत
-
साउथ अफ्रीका – 92 जीत
-
पाकिस्तान – 91 जीत
-
श्रीलंका – 87 जीत
-
वेस्टइंडीज – 82 जीत
-
बांग्लादेश – 30 जीत
-
जिम्बाब्वे – 19 जीत
-
अफगानिस्तान – 18 जीत
टीम इंडिया का अगला मुकाबला नामीबिया से
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा। वहीं, टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 15 फरवरी को होना था, लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक भारत के खिलाफ मैच खेलने से इन्कार किया है। ICC द्वारा अधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।