अगर आप Pregnancy के दौरान लगातार पीठ दर्द से जूझ रही हैं, तो यह संकेत है कि आपको अपने शरीर और जीवनशैली पर थोड़ा और ध्यान देने की ज़रूरत है। सही जानकारी और कुछ आसान उपायों की मदद से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
Pregnancy में पीठ दर्द के कारण
-
बढ़ता शारीरिक भार:
जैसे-जैसे गर्भ में शिशु का विकास होता है, शरीर का वज़न भी बढ़ता है। यह अतिरिक्त भार रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों पर तनाव डालता है, जिससे दर्द महसूस हो सकता है। -
हार्मोनल बदलाव:
गर्भावस्था के दौरान रिलैक्सिन नाम का हार्मोन शरीर में रिलीज़ होता है जो प्रसव की तैयारी के लिए हड्डियों और जोड़ो को ढीला करता है। यह प्रक्रिया मांसपेशियों को कमजोर बना सकती है और पीठ दर्द का कारण बन सकती है। -
बदली हुई मुद्रा और संतुलन:
गर्भवती महिला का शरीर आगे की ओर झुकने लगता है जिससे रीढ़ पर खिंचाव पड़ता है और पीठ दर्द बढ़ सकता है। -
गलत बैठने या खड़े होने की आदतें:
लंबे समय तक खड़े रहना, ऊंची एड़ी पहनना, या गलत पोश्चर में बैठना भी दर्द को बढ़ा सकता है। -
तनाव और नींद की कमी:
मानसिक तनाव और भरपूर नींद न लेने से मांसपेशियों में जकड़न आ सकती है, जिससे दर्द और बढ़ जाता है।
पीठ दर्द से राहत पाने के उपाय
-
सही बैठने और सोने की आदतें अपनाएं:
हमेशा सीधे बैठें और पीठ के पीछे कुशन का सहारा लें। सोते वक्त करवट लेकर सोएं और पैरों के बीच तकिया रखें। -
हल्का व्यायाम और योग:
गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित स्ट्रेचिंग और प्रेग्नेंसी योगा, दर्द कम करने में कारगर हो सकते हैं (लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही करें)। -
गर्म सेंक और बेल्ट का इस्तेमाल:
गरम पानी की बोतल या हीट पैड से पीठ सेंकने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। मैटरनिटी बेल्ट भी पेट और पीठ को सपोर्ट देने में मदद कर सकती है। -
सही फुटवियर पहनें:
हाई हील्स से बचें और ऐसे जूते पहनें जो आरामदायक हों और रीढ़ को समर्थन दें। -
जरूरत पर डॉक्टर से सलाह लें:
अगर दर्द असहनीय हो, चलने में परेशानी हो रही हो या साथ में बुखार, पेशाब में जलन या डिसचार्ज जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।