Blood Pressure : गर्मियों के मौसम में हमारी दिनचर्या और भोजन की आदतों में बदलाव आ जाता है। इस दौरान अधिक पसीना आने से थकान और नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, पेट के इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन की वजह से Blood Pressure बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है।
जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, हमारी दिनचर्या में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। खाने-पीने की आदतों के साथ-साथ सोने और उठने के समय में भी फेरबदल हो जाता है। इस दौरान पसीना अधिक आता है, थकान महसूस होती है और नींद भी पूरी नहीं हो पाती। तेज गर्मी और उमस दिल पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे कुछ लोगों को हाई बीपी की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी गर्मी में Blood Pressure बढ़ने की परेशानी हो रही है, तो सतर्क हो जाएं।
गर्मी में बहुत से लोगों को ब्लड प्रेशर की अनियमितता की शिकायत होती है, जिसमें बीपी बार-बार ऊपर-नीचे होता रहता है। इससे बचने के लिए जीवनशैली में कुछ जरूरी और सकारात्मक बदलाव करने की आवश्यकता है ताकि बार-बार इस समस्या का सामना न करना पड़े। अचानक बीपी का बढ़ना इस बात का संकेत है कि आपकी दिनचर्या और खानपान लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान पाने के लिए जीवनशैली और खाने की आदतों में बदलाव अनिवार्य है।