Vijay Hazare Trophy 2026 Update: विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान ने 75 गेंद में 157 रन की तूफानी पारी खेली, मुंबई ने 444 रन बनाए। जानें रिकॉर्ड और मैच के highlights
Vijay Hazare Trophy 2026 Update: विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान की तूफानी बल्लेबाजी ने सभी को चौंका दिया। मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज ने सिर्फ 75 गेंदों में 157 रन बनाकर विपक्षी टीम पर कहर ढाया। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके लगाए।
सरफराज खान ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
इस मैच में सरफराज ने सिर्फ 56 गेंदों में शतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई के लिए यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने सिक्किम के खिलाफ 62 गेंद में सेंचुरी बनाई थी।
also read: इंग्लैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की प्रोविजनल…
मुंबई का धुआंधार स्कोर
मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हार्दिक तमोरे ने भी टी20 स्टाइल में 28 गेंद में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा शम्स मुलानी ने 15 गेंद में 22 रन और तनुष कोटियान ने 12 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 46 रन पर आउट हुए, जबकि मुशीर खान ने 60 रन बनाए। कुल मिलाकर इस पारी में 25 छक्के और 35 चौके लगे।
घरेलू क्रिकेट में सरफराज का दम
टीम इंडिया से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद सरफराज घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने रेड बॉल फॉर्मेट, टी20 और अब 50 ओवर के फॉर्मेट में शानदार रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में सरफराज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। उन्हें नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा गया।