इंग्लैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रोविजनल टीम घोषित की, हैरी ब्रूक बने कप्तान, लियाम लिविंगस्टोन और जैमी स्मिथ को नहीं मिली जगह।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम चयन ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि इंग्लैंड ने लियाम लिविंगस्टोन और जैमी स्मिथ जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को फिलहाल टीम में जगह नहीं दी है।
प्रोविजनल स्क्वॉड में बदलाव की गुंजाइश
ईसीबी द्वारा घोषित यह टीम फिलहाल प्रोविजनल है, यानी इसमें आगे बदलाव संभव हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार, सभी टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से 30 दिन पहले फाइनल स्क्वॉड घोषित करना होता है। डेडलाइन से पहले टीमें अपने स्तर पर बदलाव कर सकती हैं, जबकि बाद में आईसीसी की अनुमति जरूरी होती है। ऐसे में इंग्लैंड भविष्य में अपने स्क्वॉड में संशोधन कर सकता है।
हैरी ब्रूक बने कप्तान, जोश टंग को मिला मौका
इंग्लैंड ने इस बार हैरी ब्रूक को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कप्तानी सौंपी है। वहीं एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जोश टंग को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलता है।
also read: CSK के अनकैप्ड ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष का धमाल, विजय हजारे…
तेज गेंदबाजों पर इंग्लैंड का भरोसा
इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए छह तेज गेंदबाजों को चुना है, जिनमें जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोश टंग, सैम कर्रन और ल्यूक वुड शामिल हैं। वहीं स्पिन विभाग में आदिल रशीद, लियाम डॉसन और रेहान अहमद को जगह दी गई है।
बल्लेबाजी में दिखी जबरदस्त ताकत
बल्लेबाजी विभाग में इंग्लैंड ने पावर-पैक खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम में जोस बटलर, फिल साल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, विल जैक्स और जैकेब बीथेल को शामिल किया गया है, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की प्रोविजनल टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स, फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकेब बीथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जोश टंग और ल्यूक वुड।