गर्मियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक Dhoop में रहते हैं। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप Dhoop में ज्यादा समय बिताते हैं, तो अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
गर्मी लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जिन्हें फील्ड जॉब करनी पड़ती है या किसी वजह से Dhoop में ज्यादा समय बिताना पड़ता है। ऐसे लोगों को अभी से सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक तेज Dhoop में रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे न सिर्फ डिहाइड्रेशन हो सकता है, बल्कि हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा हीट स्ट्रोक का भी गंभीर खतरा बना रहता है, और समय रहते इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
जो लोग लंबे समय तक तेज Dhoop में रहते हैं, उन्हें कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए ताकि Dhoop से होने वाले गंभीर प्रभावों से खुद को सुरक्षित रखा जा सके। सिर पर सीधे Dhoop पड़ने से कुछ ही समय में चक्कर आ सकते हैं। इसके अलावा, अत्यधिक Dhoop से भ्रम की स्थिति, नजर धुंधली होना और सनबर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। सबसे गंभीर खतरा हीट स्ट्रोक का होता है, जिसमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पहुंच जाता है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में दिमाग, दिल, किडनी और शरीर के अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर धूप में रहना जरूरी हो, तो सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
क्या करें धूप में रहते समय:
-
शरीर में पानी की कमी न होने दें, खुद को लगातार हाइड्रेट करते रहें।
-
नींबू पानी, विशेष रूप से बिना सोडा वाली शिकंजी, ज्यादा देर तक हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकती है।
-
धूप में निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें, ताकि दिमाग पर सीधी धूप न पड़े।
-
हल्के रंग और ढीले-ढाले कपड़े पहनें, ताकि शरीर गर्मी को जल्दी रिलीज कर सके और अधिक गरम न हो।