Australia Cricket Awards : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें सैम कॉन्स्टास, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जहां पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले सैम कॉन्स्टास, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने अपनी छाप छोड़ी। ये सभी खिलाड़ी हाल ही में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जिसने दस साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम के प्रमुख बल्लेबाज ट्रेविस हेड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे बड़े सम्मान, एलन बॉर्डर मेडल के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, जबकि बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड भी इस साल के प्रमुख सम्मान में शामिल है।
जोश हेजलवुड को शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला। हालांकि, यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने वोटिंग अवधि के दौरान नौ में से सिर्फ पांच मैच खेले थे। इस तेज गेंदबाज को कुल 20 वोट मिले, जबकि ट्रेविस हेड को 19 और पैट कमिंस को 16 वोट प्राप्त हुए।
जोश हेजलवुड को शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला। हालांकि, यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने वोटिंग अवधि के दौरान नौ में से सिर्फ पांच मैच खेले थे। इस तेज गेंदबाज को कुल 20 वोट मिले, जबकि ट्रेविस हेड को 19 और पैट कमिंस को 16 वोट प्राप्त हुए।ट्रेविस हेड को पिछले साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया, जबकि एलेक्स कैरी (12 वोट) और स्टीव स्मिथ व जेवियर बार्टलेट (11-11 वोट) को पछाड़ते हुए उन्होंने यह खिताब जीता। वहीं, महिलाओं के वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एश गार्डनर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
अवार्ड विजेताओं पर एक नजर-
- बेट्टी विल्सन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्लो एंसवर्थ
- ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सैम कॉन्स्टास
- सर्वश्रेष्ठ महिला घरेलू खिलाड़ी: जॉर्जिया वोल
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ी: ब्यू वेबस्टर
- महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: एश्ले गार्डनर
- पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: ट्रेविस हेड
- शेन वॉर्न मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: जोश हेजलवुड