Brisk Walking Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में वॉकिंग (Walking) को सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि दिल को फिट रखने के लिए कितनी तेज चलना चाहिए और कितनी देर तक चलना फायदेमंद होता है? हालिया रिसर्च और डॉक्टर्स की राय इस पर अहम जानकारी देती है।
दिल की सेहत के लिए क्यों जरूरी है तेज चलना?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर साल दुनियाभर में करीब 1.79 करोड़ लोगों की मौत हार्ट से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है। ऐसे में हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए रोजाना वॉक करना एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है। खास बात यह है कि सिर्फ चलना ही नहीं, बल्कि चलने की रफ्तार और समय भी मायने रखता है।
कितनी तेज चलना है फायदेमंद?
2023 में GeroScience जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जो लोग 3 से 4.5 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं, उनमें हार्ट डिजीज से मौत का जोखिम काफी कम पाया गया। यह गति लगभग एक मील 13 से 20 मिनट में पूरा करने के बराबर होती है।
also read: Weight Loss Tips: हेल्दी खाना खाने के बावजूद बढ़ रहा है…
रिसर्च में यह भी सामने आया कि तेज चाल से चलने वालों में न सिर्फ दिल की बीमारियों, बल्कि स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है, खासकर उन लोगों की तुलना में जो धीमी गति से चलते हैं।
रोज कितनी देर चलना चाहिए?
एक अंतरराष्ट्रीय स्टडी, जिसे Annals of Internal Medicine में प्रकाशित किया गया, बताती है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 10 से 15 मिनट बिना रुके चलता है, तो यह दिल की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, बजाय इसके कि चलना छोटे-छोटे टुकड़ों में किया जाए।
रिसर्च के मुताबिक:
-
रोजाना 10 मिनट तेज चाल से चलने से फिटनेस बेहतर होती है
-
मूड में सुधार आता है
-
समय से पहले मौत का खतरा करीब 15% तक कम हो सकता है
वहीं, अगर कोई व्यक्ति 30 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करता है, तो इसे मीडियम-इंटेंसिटी वर्कआउट माना जाता है, जिसकी सिफारिश American Heart Association भी करता है।