Katrina Kaif Pregnancy Update: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की डिलीवरी को लेकर दिया बड़ा हिंट। जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं दोनों सितारे। जानें क्या बोले विक्की अपने इंटरव्यू में और कब हो सकती है डिलीवरी।
Katrina Kaif Pregnancy Update: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है। अब विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना की डिलीवरी को लेकर अहम संकेत दिए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिलीवरी डेट नजदीक है।
विक्की कौशल बने जिम्मेदार पति, डिलीवरी के समय घर पर ही रहेंगे
हाल ही में एक यंग लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते हुए विक्की कौशल ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा: “मैं बहुत बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहा हूं। ये हमारे लिए बहुत बड़ा ब्लेसिंग है। बहुत ही एक्साइटिंग टाइम है। हम बस उसी के साथ हैं, फिंगर्स क्रॉस्ड हैं। मुझे लग रहा है मैं अब घर से बाहर नहीं निकलने वाला हूं।” इस बयान से फैंस को यह संकेत मिल रहा है कि Katrina Kaif की डिलीवरी जल्द ही हो सकती है।
also read: Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर…
विक्की के भाई सनी कौशल भी हुए इमोशनल
कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर विक्की के भाई सनी कौशल ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा: “ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। सभी बहुत खुश हैं और थोड़े नर्वस भी हैं कि आगे क्या होने वाला है। हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
कैटरीना-विक्की ने कैसे की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट?
इस स्टार कपल ने हाल ही में एक क्यूट सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसने फैंस और इंडस्ट्री को सरप्राइज कर दिया था। यह जोड़ी 2021 में शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।