मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिर से अपनी पर्सनल लाइफ और विचारों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें वे अभिनेता कार्तिक आर्यन संग रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म 25 दिसंबर, क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
अनन्या पांडे का हुकअप कल्चर पर रुख
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनन्या ने मॉडर्न हुकअप कल्चर पर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि वे प्यार और रिश्तों के पारंपरिक कॉन्सेप्ट में विश्वास करती हैं। अनन्या ने कहा कि वह 90 के दशक की लव स्टोरी जैसी रोमांस की शैली में विश्वास करती हैं और इसी वजह से आजकल के कैज़ुअल डेटिंग ट्रेंड्स उन्हें पसंद नहीं हैं।
View this post on Instagram
फैमिली-ओरिएंटेड और इमोशनल कनेक्शन में विश्वास
अनन्या ने खुद को फैमिली-ओरिएंटेड इंसान बताया और कहा कि वे रिश्तों में इमोशनल कनेक्शन, कमिटमेंट और परिवारों के मिलन को महत्व देती हैं। उन्होंने बताया, “मुझे अपना परिवार बहुत पसंद है और मैं चाहती हूं कि मेरे पार्टनर का परिवार भी मेरा परिवार बने।”
also read: सुनीता आहूजा ने किया जया बच्चन का सपोर्ट, पैपराजी पर कमेंट को बताया समझदारी भरा रिएक्शन
90 के दशक की लव स्टोरी से जुड़ा नजरिया
अनन्या ने कहा कि उनका रोमांस का दृष्टिकोण पुराने समय से जुड़ा हुआ है। वे खुद को 90 के दशक की लव स्टोरी वाली इंसान बताती हैं और यही वजह है कि आज के हुकअप कल्चर में उनका विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि पारंपरिक प्यार में विश्वास ही उनकी फिल्म के किरदार रूमी से जुड़ने की वजह है।
अनन्या पांडे के अफेयर्स का जिक्र
अनन्या का करियर भले ही बॉलीवुड में छोटा हो, लेकिन अफेयर्स के मामले में उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। उन्होंने कार्तिक आर्यन, ईशान खट्टर और आदित्य रॉय कपूर को डेट किया है। इसके अलावा 2024 में उनका नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि बाद में यह खबरें केवल अफवाह बनकर रह गईं।