Harmful Morning Habits: जानें सुबह उठते ही कौन-कौन सी आदतें आपकी उम्र और दिल की सेहत को घटा रही हैं। सही नाश्ता, पानी और मॉर्निंग रूटीन अपनाएं और हार्ट की रक्षा करें।
Harmful Morning Habits: सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है। जागने के बाद के शुरुआती कुछ घंटे दिल और ब्लड प्रेशर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह के समय शरीर में कॉर्टिसोल और अन्य स्ट्रेस हार्मोन स्वाभाविक रूप से बढ़े होते हैं। अगर इसी दौरान गलत आदतें जुड़ जाएं, तो दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सुबह की आदतें आपकी उम्र और सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
1. सुबह उठते ही पानी न पीना
रात भर की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेटेड होता है। अगर सुबह सबसे पहले पानी नहीं पीया जाए, तो खून गाढ़ा हो सकता है और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सीधे चाय या कॉफी पीना भी हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इसलिए, जागते ही गिलास भर पानी पीना जरूरी है।
2. बिना वॉर्म-अप के तेज एक्सरसाइज करना
सुबह की एक्सरसाइज सेहत के लिए अच्छी है, लेकिन जागते ही हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करना जोखिम भरा हो सकता है। नींद के बाद रक्त वाहिकाएं थोड़ी सख्त होती हैं, इसलिए अचानक जोर डालना दिल पर जोर डाल सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग या वॉक से शुरुआत करना सुरक्षित और फायदेमंद है।
3. सुबह ब्लड प्रेशर न चेक करना
हाई ब्लड प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर का खतरा होता है, उनके लिए सुबह का समय सबसे संवेदनशील होता है। मॉर्निंग में नियमित चेकअप से दिल की बीमारियों के शुरुआती संकेत पकड़े जा सकते हैं।
also read: Harmful Fruits On Empty Stomach: खाली पेट कभी न खाएं ये 7…
4. ज्यादा नमक वाला नाश्ता करना
अचार, प्रोसेस्ड ब्रेड और रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसे नमक वाले नाश्ते से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। सुबह के समय ज्यादा सोडियम लेने से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके बजाय फल, ओट्स, स्प्राउट्स या हल्का संतुलित नाश्ता करना बेहतर है।
5. बिस्तर पर ही मोबाइल या ईमेल चेक करना
सुबह-सुबह काम के ईमेल या सोशल मीडिया देखना तनाव बढ़ा सकता है। इससे कॉर्टिसोल और ब्लड प्रेशर लंबे समय तक ऊंचा रह सकता है। दिन की शुरुआत शांत और रिलैक्स रहकर करना दिल के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
6. नाश्ता छोड़ देना
रिसर्च के अनुसार, नाश्ता न करने से शरीर तनाव की स्थिति में चला जाता है और हार्मोन असंतुलन बढ़ सकता है। नियमित रूप से नाश्ता छोड़ने वालों में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा पाया गया है। सुबह संतुलित नाश्ता करना दिल और ब्लड शुगर दोनों के लिए जरूरी है।