गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाला। क्या बिग बॉस 19 विनर की शादीशुदा जिंदगी में चल रही है अनबन?
बिग बॉस 19 के विनर और टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनके शादीशुदा रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।
गौरव और आकांक्षा टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री अक्सर फैंस को कपल गोल्स देती नजर आती है, लेकिन आकांक्षा की हालिया पोस्ट ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है।
आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई चिंता
आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दिल टूटने और रिश्तों की सच्चाई पर बात की। पोस्ट में लिखा था, “जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ ज़रूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम नहीं थे।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस यह कयास लगाने लगे कि क्या गौरव और आकांक्षा के रिश्ते में सब ठीक नहीं चल रहा।
View this post on Instagram
फैंस ने किए सवाल, लेकिन नहीं आई कोई सफाई
पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार पूछते नजर आए कि क्या दोनों के बीच किसी तरह की परेशानी चल रही है। हालांकि, आकांक्षा ने अब तक इस पोस्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान या सफाई नहीं दी है।
बिग बॉस 19 के बाद बढ़ी थी चर्चा
गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 की जर्नी के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ, फैसलों और पेरेंटहुड को लेकर हुई बातचीत पहले ही काफी सुर्खियों में रही थी। ऐसे में आकांक्षा की यह पोस्ट अटकलों को और हवा दे रही है।
View this post on Instagram
ट्रोलिंग पर गौरव खन्ना ने लिया था पत्नी का स्टैंड
कुछ समय पहले आकांक्षा को बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में डांस करने को लेकर ट्रोल किया गया था। तब गौरव खन्ना ने खुलकर पत्नी का समर्थन किया था। उन्होंने साफ कहा था कि आकांक्षा जिनके साथ डांस कर रही थीं, वे उनकी पब्लिसिस्ट टीम के सदस्य थे और यह जीत का जश्न था। गौरव ने ट्रोलर्स को नजरअंदाज करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को अब तक फैंस ने काफी मजबूत और खुशहाल माना है, लेकिन आकांक्षा की यह क्रिप्टिक पोस्ट अब सवाल खड़े कर रही है।
फिलहाल कपल की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिर्फ एक इमोशनल पोस्ट हो और दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो।