टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे घातक गेंदबाजी: अजंता मेंडिस, रंगना हेराथ, उमर गुल, फजलहक फारूकी और सैम करन ने 4 ओवर में मचाई तबाही। जानें उनके यादगार स्पेल।
टी20 वर्ल्ड कप: टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन ICC टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया। अजन्ता मेंडिस से लेकर सैम करन तक, इन स्टार गेंदबाजों ने एक पारी में यादगार स्पेल दर्ज किए हैं।
अजंता मेंडिस – श्रीलंका
श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हंबनटोटा में 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी डाले और उनका इकॉनमी रेट केवल 2.00 रहा। यह प्रदर्शन आज भी टी20 वर्ल्ड कप के सबसे घातक गेंदबाजी स्पेल्स में गिना जाता है।
रंगना हेराथ – श्रीलंका
श्रीलंका के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चट्टोग्राम में 3.3 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनका इकॉनमी रेट 0.85 रहा, जो किसी भी टी20 टूर्नामेंट में बेहद शानदार माना जाता है।
उमर गुल – पाकिस्तान
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके इस स्पेल ने मैच पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया।
फजलहक फारूकी – अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 2.25 रहा और यह उनका करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन माना गया।
सैम करन – इंग्लैंड
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 3.4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी ने इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इन सभी गेंदबाजों ने यह साबित किया कि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में भी गेंदबाज मैच विनर बन सकते हैं। यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप के ये स्पेल हमेशा क्रिकेट फैंस के दिलों में यादगार बने रहेंगे।