Gold-Silver Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें 24, 22, 18 कैरेट सोने और 1 किलोग्राम चांदी का लेटेस्ट प्राइस और MCX अपडेट।
Gold-Silver Price Today: बीते दो दिनों की तेजी के बाद आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। इस गिरावट से खरीदारों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नए साल में सोने की बढ़ती डिमांड के बीच कीमतें काफी बढ़ गई थीं, लेकिन आज 100 ग्राम सोने का भाव पिछले दो दिनों के उछाल के बाद नरम पड़ा।
सोने की कीमतों में गिरावट
-
24 कैरेट सोना: 10 ग्राम के लिए ₹1,35,820, 100 ग्राम के लिए ₹13,58,200 (3 जनवरी को 380 रुपये की गिरावट)
-
22 कैरेट सोना: 10 ग्राम के लिए ₹1,24,500, 100 ग्राम के लिए ₹12,45,000 (350 रुपये की गिरावट)
-
18 कैरेट सोना: 10 ग्राम के लिए ₹1,01,870, 100 ग्राम के लिए ₹10,18,700 (280 रुपये की बढ़ोतरी)
also read: Coal India Share Price: Coal India शेयर में जबरदस्त तेजी,…
चांदी की कीमतें
आज चांदी का भाव भी गिरा है, हालांकि यह अभी भी रिकॉर्ड हाई के करीब बनी हुई है।
-
1 किलोग्राम चांदी: ₹2,40,000 (2000 रुपये की गिरावट)
-
100 ग्राम चांदी: ₹24,000
MCX पर सोने-चांदी के फ्यूचर्स
-
गोल्ड फ्यूचर्स (5 फरवरी मच्योरिटी): 10 ग्राम के लिए ₹1,35,752 (0.04% की गिरावट)
-
सिल्वर फ्यूचर्स (5 मार्च मच्योरिटी): ₹2,36,599 (0.31% की बढ़ोतरी)
सोने-चांदी की इन कीमतों की लगातार बढ़ोतरी और गिरावट से बुलियन और ज्वेलरी मार्केट में खरीदारों और निवेशकों की नजरें लगी हैं।