Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M36 5G पेश कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है 5000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा। आइए जानते हैं
Samsung Galaxy M36 5G: कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M36 5G की एमआरपी 22,999 रुपये है, लेकिन छूट के बाद इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट केवल 16,499 रुपये में मिलेगा।
यह डिवाइस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वर्जन में भी उपलब्ध है।
फोन ऑरेंज हेज, सेरेन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक रंगों में मिलेगा।
यह स्मार्टफोन 12 जुलाई से Samsung की वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
-
डिस्प्ले:
6.7 इंच की Super AMOLED स्क्रीन
Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से प्रोटेक्टेड -
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट
GPU: Arm Mali G68
RAM: 6GB / 8GB
स्टोरेज: 128GB / 256GB
OS: One UI 7 आधारित Android 15
कूलिंग के लिए वेपोर चैंबर सिस्टम
Samsung का 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा -
कैमरा सेटअप:
-
रियर कैमरा:
-
50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
-
8MP अल्ट्रा वाइड
-
2MP मैक्रो
-
-
फ्रंट कैमरा: 13MP
-
दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं
-
लो लाइट में बेहतर रिजल्ट के लिए AI Auto Mode
-
-
बैटरी और चार्जिंग:
5,000mAh बैटरी
25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट -
AI फीचर्स:
-
Circle to Search
-
Gemini Live Integration
-
AI Select
-
Samsung Galaxy M36 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक पावरफुल विकल्प के तौर पर सामने आया है, जिसमें दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर डिस्प्ले और लेटेस्ट AI फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।