पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में नीदरलैंड और फिनलैंड की सफल विदेश यात्राओं के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इन दौरों से पंजाब के कृषि, औद्योगिक और शिक्षा क्षेत्रों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ना है, ताकि बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित कर युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।
मोहाली बनेगा नया IT और सेमीकंडक्टर हब
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि पंजाब में एक नया सेमीकंडक्टर रिसर्च लैब स्थापित किया जाएगा, जिससे मोहाली को एक प्रमुख आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम राज्य की तकनीकी प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਨੀਦਰਲੈਂਡ ਅਤੇ ਫਿਨਲੈਂਡ ਦੇ ਸਫਲ ਦੌਰੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ੇਤੀਬਾੜੀ, ਉਦਯੋਗਿਕ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਵੱਡੀਆਂ ਸੌਗਾਤਾਂ ਮਿਲਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
ਸਾਡਾ ਮੁੱਖ ਟੀਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਗਲੋਬਲ ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਨਾਲ ਜੋੜਨਾ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ… pic.twitter.com/Zp3SsCj4kI
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 28, 2026
शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए पंजाब के शिक्षकों को फिनलैंड भेजा जाएगा, जहां उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे राज्य के छात्रों को आधुनिक तकनीकों पर आधारित शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही, नीदरलैंड के अनुभवी हॉकी खिलाड़ी पंजाब के युवाओं को सलाहकार के रूप में मार्गदर्शन देंगे, जिससे खेलों में भी राज्य की पकड़ मजबूत होगी।
also read: रुसतम-ए-हिंद जस्सा पट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल, सीएम…
कृषि में बड़ा बदलाव की तैयारी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार की बात करते हुए कहा कि बागवानी और फसल विविधीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के सहयोग से आधुनिक खेती मॉडल अपनाए जाएंगे। इसके अलावा, फूलों की खेती और नई कृषि तकनीकों के जरिए किसानों की आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
पंजाब को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने का लक्ष्य
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में राज्य को वैश्विक स्तर पर “नंबर वन” बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन पहलों से पंजाब में आर्थिक विकास, रोजगार और शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा।