DELHI NEWS : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 21 से 23 जुलाई तक कई मुख्य मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। इनमें आगरा कनाल रोड (कालिंदी कुंज से फरीदाबाद तक) प्रमुख है, जिसे तीन दिनों तक वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मथुरा रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यमुना ब्रिज से बचें क्योंकि यहां भारी जाम की संभावना है।
किन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध:
-
अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा तक GT रोड
-
सीमापुरी से अप्सरा बॉर्डर
-
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर
-
विवेक विहार अंडरपास से GT रोड
-
स्वामी दयानंद मार्ग से केशव चौक
-
पुस्ता रोड से शास्त्री पार्क तक
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल:
-
सीमापुरी से अप्सरा बॉर्डर – रोड नंबर 56 वाला अंडरपास
-
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर – सीमापुरी अंडरपास
-
GT रोड से विवेक विहार – रोड नंबर 56 के जरिये
-
स्वामी दयानंद मार्ग – विकास मार्ग या NH-9
-
पुस्ता रोड – NH-9 या रिंग रोड
-
SDN मार्ग से ISBT – केशव चौक अंडरपास या श्याम चौक होकर
-
सीलमपुर से वज़ीराबाद रोड – रोड नंबर 66
-
धरमपुरा से वज़ीराबाद रोड – रोड नंबर 66 या विकास मार्ग
-
पुराना लोहे का पुल – पुस्ता रोड होकर गांधी नगर
-
शास्त्री पार्क से GT रोड – रोड नंबर 66 या केशव चौक अंडरपास
-
खजूरी चौक से GT रोड – डायवर्जन के तहत वज़ीराबाद रोड से ISBT
ट्रैफिक पुलिस की सलाह:
यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही, जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें। अगर आप 21 से 23 जुलाई के बीच दिल्ली में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर पढ़ें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।