WPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। शुरुआती मुकाबले में हार के बाद टीम ने आखिरकार अपना खाता खोल लिया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला नहीं चला और वे गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसी बीच, उनकी ही टीम की नैट साइवर-ब्रंट ने कौर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई इंडियंस की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का खिताब अपने नाम कर लिया।