इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने वाली जानी-मानी कंपनी Motorola अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भारत में और मजबूत करने की तैयारी में है। अब तक स्मार्टफोन्स पर फोकस करने वाली यह कंपनी जल्द ही लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है। इसका सीधा असर Apple, HP और Dell जैसी प्रमुख कंपनियों पर पड़ सकता है, जो पहले से इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के ऐप पर हाल ही में एक बैनर नजर आया है, जिसमें Motorola के लैपटॉप्स के जल्द आने की ओर इशारा किया गया है। बैनर में टैगलाइन दी गई है – “A New World of Laptops. Unveiling Soon.” इसके साथ Motorola का लोगो भी शामिल है। हालांकि कंपनी ने अब तक मॉडल, कीमत या लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
लैपटॉप मार्केट में Motorola की एंट्री से मुकाबला और तेज होने वाला है, खासतौर पर जब Apple, Samsung और Infinix जैसी मोबाइल कंपनियां भी लैपटॉप बाजार में सक्रिय हैं। Motorola की पैरेंट कंपनी Lenovo पहले से इस सेगमेंट में एक मजबूत प्लेयर मानी जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Motorola का लैपटॉप किस क्वालिटी का हो सकता है।
अगले कुछ हफ्तों में इस लैपटॉप को लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है।
वहीं, Motorola ने अप्रैल की शुरुआत में भारत में Edge 60 Fusion स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है, जो पिछले साल के Edge 50 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है।
इसका 8GB + 256GB वेरिएंट ₹22,999 और 12GB + 256GB वेरिएंट ₹24,999 की कीमत में Flipkart और मोटोरोला की वेबसाइट पर अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।