Liver Health: चेहरे पर दिखने वाले 7 संकेत जो फैटी लिवर या लिवर की समस्याओं का इशारा करते हैं। जानें काले घेरे, गालों की लालिमा, सूजन और फीकी त्वचा से कैसे पहचानें लिवर की कमजोरी।
Liver Health: हमारे चेहरे पर कई ऐसे संकेत होते हैं जो शरीर में लिवर की समस्या को दर्शा सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे, गालों की लालिमा या त्वचा का फीका दिखना केवल स्किन की समस्या नहीं बल्कि फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों का संकेत हो सकता है। डॉ. राजेश पधान के अनुसार, चेहरे के ये संकेत अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।
1. आंखों के नीचे काले घेरे
अगर पर्याप्त नींद लेने के बावजूद आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स कम नहीं हो रहे, तो यह लिवर की सफाई कमजोर होने का संकेत हो सकता है। लिवर जब टॉक्सिन्स को सही से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं।
2. गालों पर असामान्य लालिमा
गालों पर अचानक लालपन केवल ब्लश नहीं होता। फैटी लिवर या हार्मोनल असंतुलन के कारण एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ सकता है, जिससे गाल लाल दिखते हैं। यह लक्षण विशेष रूप से अल्कोहॉलिक फैटी लिवर में देखा जाता है।
3. रूखे और खुजली वाले पैच
चेहरे पर सूखे या खुजली वाले धब्बे सिर्फ स्किन की समस्या नहीं हैं। यह बाइल सॉल्ट जमा होने या जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है, जो लिवर की गड़बड़ी का संकेत है।
4. पीलिया (पीला पड़ता रंग)
त्वचा या आंखों में पीलापन फैटी लिवर और अन्य गंभीर लिवर रोगों का प्रमुख संकेत है। लिवर बिलीरुबिन नामक वेस्ट प्रोडक्ट को प्रोसेस करता है; जब यह सही से काम नहीं करता, तो पीलापन दिखाई देता है।
also read: सुबह-सुबह दिखें ये स्ट्रोक के संकेत, अनदेखा करना हो सकता…
5. चेहरे पर सूजन या फुलाव
फुला हुआ चेहरा लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। जब लिवर शरीर में तरल संतुलन नहीं बनाए रख पाता, तो पानी जमा होता है और चेहरे पर सूजन दिखाई देती है।
6. मुंहासे और बार-बार होने वाले एक्ने
जुबां और गालों के आसपास बार-बार मुंहासे होने का कारण सिर्फ त्वचा नहीं, बल्कि लिवर में कमजोरी भी हो सकती है। हार्मोन असंतुलन और टॉक्सिन्स का जमाव मुंहासों को बढ़ाता है।
7. फीकी या बेजान त्वचा
अगर चेहरा बेजान और थका हुआ दिखने लगे, तो यह लिवर की कमजोर स्थिति का संकेत हो सकता है। लिवर सही से डिटॉक्स और मेटाबॉलिज़्म नहीं कर पाता, जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है।
डॉक्टर से कब मिलें?
चेहरे पर ये संकेत अक्सर पेट में असहजता, थकान और कमजोरी के साथ दिखाई देते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच, संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज से लिवर की समस्याओं से बचा जा सकता है।