हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनीं। जानें उनके करियर और रिकॉर्ड की पूरी जानकारी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स के पास था।
गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरीं हरमनप्रीत कौर ने अब तक 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस तरह उनके इंटरनेशनल करियर में कुल मैचों की संख्या 356 तक पहुंच गई है। सुजी बेट्स ने अपने करियर में कुल 350 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिन्हें हरमनप्रीत ने पीछे छोड़ दिया।
also read: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचा: पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल…
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी20 का अपडेट
मनुका ओवर में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तीन मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 1-0 से आगे है और टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहती है।
पहले मैच में भी हरमनप्रीत कौर ने सुजी बेट्स की बराबरी की थी। उस मैच में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 133 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 50 रन 5.1 ओवर में बनाए और डकवर्थ लुइस नियम के तहत 21 रनों से जीत हासिल की।
Smiles, applause and a special day 😊
Celebrating #TeamIndia captain Harmanpreet Kaur’s historic milestone 🙌#AUSvIND | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/kEher5Z3JP
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 19, 2026
हरमनप्रीत कौर का शानदार करियर
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल अपना पहला महिला ODI वर्ल्ड कप जीता था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
-
टेस्ट मैच: 6 मैच, 200 रन, 12 विकेट
-
वनडे मैच: 161 मैच, 4409 रन, 7 शतक, 22 अर्धशतक, 31 विकेट
-
टी20 इंटरनेशनल: 189 मैच, 3784 रन, 1 शतक, 15 अर्धशतक, 32 विकेट
हरमनप्रीत कौर ने हर फॉर्मेट में अपनी कप्तानी और प्रदर्शन से भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है और वह अब महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी खिलाड़ी बन गई हैं।