जैसलमेर बस हादसा: जैसलमेर में बस में लगी आग से 20 लोगों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे का ऐलान किया। राहत और बचाव कार्य जारी।
जैसलमेर बस हादसा: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। एक निजी बस में अचानक लगी आग ने यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। इस भयावह हादसे ने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जैसलमेर, राजस्थान में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 14, 2025
पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
Distressed by the loss of lives due to a mishap in Jaisalmer, Rajasthan. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of…
— PMO India (@PMOIndia) October 14, 2025
सीएम भजन लाल शर्मा ने जताया शोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की और प्रभावित परिवारों के साथ राज्य सरकार की पूरी सहायता का आश्वासन दिया।
जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 14, 2025
हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी
घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा राहत कार्य जारी है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। जांच के दौरान आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
also read: जैसलमेर बस हादसा: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया…