एंड्रॉयड यूजर्स अलर्ट: नया मालवेयर Albiriox बिना OTP आपके बैंक अकाउंट से पैसा चुरा सकता है। जानें इसे पहचानने और बचाव के आसान तरीके।
एंड्रॉयड फोन यूजर्स को नए खतरनाक मालवेयर Albiriox से सतर्क रहने की जरूरत है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस मालवेयर की मदद से हैकर्स आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच बना सकते हैं और ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, वो भी बिना किसी OTP के। यह मालवेयर फर्जी ऐप्स के जरिए फैल रहा है और यूजर्स को इसके बारे में पता भी नहीं चलता।
मालवेयर का पता कैसे चला?
सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी Cleafy ने इस नए एंड्रॉयड बैंकिंग मालवेयर का पता लगाया है। रिसर्च में देखा गया कि अटैकर्स व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए मलेशियाई APK फाइल्स भेजते हैं। इन फाइल्स को डिस्काउंट या ऑफर के लालच में इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जैसे ही फाइल इंस्टॉल होती है, हैकर्स फोन में अननोन ऐप इंस्टॉल करने की परमिशन हासिल कर लेते हैं और मालवेयर वाली ऐप एक्टिव हो जाती है।
also read: बिना पासवर्ड बताए वाई-फाई कैसे शेयर करें: एंड्रॉयड और…
बैंकिंग और फिनटेक ऐप्स को निशाना
एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद यह मालवेयर बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, फिनटेक और क्रिप्टो ऐप्स को निशाना बनाता है। यह पासवर्ड चोरी नहीं करता, बल्कि सीधे ऐप्स के जरिए ट्रांजेक्शन करता है। यह प्रोसेस बैकग्राउंड में होती है, यूजर को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता और हैकर्स को पैसा निकालने के लिए OTP की भी जरूरत नहीं पड़ती।
एंड्रॉयड यूजर्स कैसे सुरक्षित रहें?
-
हमेशा Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें।
-
अनजान लिंक या संदिग्ध स्रोत से कोई ऐप इंस्टॉल न करें।
-
फोन की सेटिंग में अननोन ऐप इंस्टॉलिंग को डिसेबल रखें।
-
अगर फोन में कोई अनजान ऐप दिखे जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया, तो तुरंत डिलीट कर दें।
-
फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध हो तो इसे तुरंत इंस्टॉल करें।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप Albiriox और अन्य बैंकिंग मालवेयर से अपने एंड्रॉयड फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।