FIFA World Cup 2026 विश्व फुटबॉल का अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनने जा रहा है। इस बार 32 की बजाय 48 टीमें ट्रॉफी जीतने की जंग में उतरेंगी। कुल 104 मैचों के साथ यह टूर्नामेंट कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में संयुक्त रूप से आयोजित होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी से होगी और यह कुल 39 दिनों तक चलेगा।
उद्घाटन मैच और फाइनल
-
उद्घाटन मैच: 11 जून 2026, मेक्सिको सिटी स्टेडियम, दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय)। मेक्सिको की टीम घरेलू दर्शकों के सामने ओपनर मैच खेलेगी।
-
फाइनल: 19 जुलाई 2026, New York–New Jersey Stadium (MetLife Stadium) में आयोजित होगा।
also read: IND vs SA 1st T20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी…
ग्रुप स्टेज: 12 ग्रुप, 48 टीमें
इस विश्व कप में कुल 12 ग्रुप (A से L) होंगे, प्रत्येक ग्रुप में 4-4 टीमें। हर टीम अपने ग्रुप में 3 मैच खेलेगी।
कुछ प्रमुख ग्रुप्स:
-
ग्रुप A: मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क/मैसिडोनिया/चेकिया/आयरलैंड
-
ग्रुप B: कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, इटली/नॉर्दर्न आयरलैंड/वेल्स/बोस्निया
-
ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती
-
ग्रुप D: USA, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्किये/रोमानिया/स्लोवाकिया/कोसोवो
-
ग्रुप E: जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुरासाओ
-
ग्रुप F: नीदरलैंड्स, जापान, ट्यूनीशिया, यूक्रेन/स्वीडन/पोलैंड/अल्बानिया
-
ग्रुप G: बेल्जियम, ईरान, मिस्र, न्यूजीलैंड
-
ग्रुप H: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे
-
ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक/बोलिविया/सूरीनाम
-
ग्रुप J: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन
-
ग्रुप K: पुर्तगाल, कोलंबिया, उज्बेकिस्तान, DRC/जमैका/न्यू कैलेडोनिया
-
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
इस बार केप वर्डे, क्युरासाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार विश्व कप में भाग ले रहे हैं।
टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
-
ग्रुप स्टेज: 11 जून – 27 जून
-
राउंड ऑफ 32: 28 जून – 3 जुलाई
-
राउंड ऑफ 16: 4 – 7 जुलाई
-
क्वार्टरफाइनल: 9 – 11 जुलाई
-
सेमीफाइनल: 14 – 15 जुलाई
-
थर्ड-प्लेस मैच: 18 जुलाई
-
फाइनल: 19 जुलाई
पिछले विश्व कप के मुकाबले इस बार राउंड ऑफ 32 की नई नॉकआउट राउंड जोड़ी गई है, जिससे टूर्नामेंट और अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।