5 अपकमिंग देशभक्ति फिल्में: हर साल कई देशभक्ति फिल्में रिलीज होती हैं, और इस साल की शुरुआत भी इसी तरह की फिल्मों से हुई है, जैसे अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ और इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’। हालांकि, आने वाले कुछ सालों में Bollywood और भी बड़े धमाके करने वाला है। ‘बॉर्डर 2’ से लेकर ‘गलवान वैली’ तक, देशभक्ति पर आधारित ये 5 बड़ी फिल्में जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगी।
भारतीय सिनेमा में एक्शन, कॉमेडी और हॉरर फिल्मों के अलावा देशभक्ति वाली फिल्मों पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। यह एक ऐसा जॉनर है जिसमें जोखिम होता है, लेकिन अगर फिल्म सफल हो जाए, तो यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। हर साल कई देशभक्ति फिल्में बनती हैं, और इस साल की शुरुआत में ही 3-4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’, जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ और इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ शामिल हैं।
सनी देओल अपनी फिल्मों में कई बार पाकिस्तान को धूल चटा चुके हैं, और अब सलमान खान भी ऐसी ही कुछ प्लानिंग के साथ आ रहे हैं। हालांकि, सलमान पाकिस्तान से नहीं, बल्कि चीन से मुकाबला करेंगे।
5 अपकमिंग देशभक्ति फिल्में
-
बॉर्डर 2: 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और वर्तमान में सनी देओल इसका शूट देहरादून में कर रहे हैं। इसे जेपी फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है। सनी देओल के साथ इस बार एक नई टीम है, जिसे वह लीड करेंगे, जिसमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
-
इक्कीस: श्रीराम राघवन की इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। ‘इक्कीस’ एक इमोशनल बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जिसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में होंगे, और धर्मेंद्र तथा सिमर भाटिया भी इसमें दिखाई देंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी पर आधारित है, जो भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र अवॉर्ड विनर की वीरता को दर्शाएगी।
-
गलवान वैली: यह फिल्म भारत-चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।, सलमान खान इस फिल्म में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के निर्देशक अपूर्व लाखिया इसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की कहानी तैयार हो चुकी है, और फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया जाएगा।
-
120 बहादुर: फरहान अख्तर की इस फिल्म का निर्देशन Razneesh Ghai कर रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान मेजर शैतान सिंह और उनके 120 सैनिकों द्वारा रेजांग ला की रक्षा की प्रेरणादायक कहानी को पेश करेगी। इस फिल्म के कारण फरहान ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग को टाल दिया था।
-
दिल्ली फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री ‘फाइल्स’ सीरीज की आखिरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसके पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्में बनी थीं, और अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ की बारी है। यह फिल्म स्वतंत्रता के बाद के भारत की कहानी पर आधारित होगी, और अग्निहोत्री ने वादा किया है कि वह एक मजबूत कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे।