पौड़ी गढ़वाल के अशासकीय स्कूलों में भ्रष्टाचार और गलत नियुक्तियों की सीबीसीआईडी जांच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार और गलत नियुक्तियों के मामले में सीबीसीआईडी जांच का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह सचिव को इस मामले में जांच के लिए निर्देश दिए हैं। शिकायतों के मुताबिक, इन स्कूलों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्तियां की गईं और वित्तीय अनियमितताएं हुईं।
पयासू गांव के राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें स्कूल प्रबंधक और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ अधिकारियों ने अनियमित नियुक्तियां कीं और फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की।
also read: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह राव ने 679 अभ्यर्थियों को…
गौरतलब है कि पहले भी इस मामले की जांच हुई थी, लेकिन अधिकारियों ने रिपोर्ट दबा दी थी। अब सीबीसीआईडी से मामले की तफ्तीश शुरू होगी। शिकायत में पौड़ी जिले के अशासकीय इंटर कॉलेज जखेटी, डांगीधार और गढ़कोट माण्डलू में गलत नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।
यह सीबीसीआईडी जांच पौड़ी के शिक्षा क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार पर गंभीर कदम साबित हो सकती है, जिससे राज्य के शिक्षा तंत्र में सुधार की उम्मीद जगी है।