पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग के 23 अधिकारियों को पदोन्नति दी, जिसमें D.R.O., तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हैं। पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया पर जोर।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राजस्व विभाग के 23 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। यह कार्यक्रम पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जहां चयनित अधिकारियों को औपचारिक रूप से पदोन्नति पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह पदोन्नतियाँ पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया के तहत की गई हैं।
6 अधिकारी बने जिला राजस्व अधिकारी, 8 बने तहसीलदार
जारी की गई पदोन्नतियों में 6 अधिकारियों को जिला राजस्व अधिकारी (District Revenue Officer), 8 अधिकारियों को तहसीलदार तथा 9 अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय लंबे समय से बेहतर प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों के योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से लिया गया है।
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਅੱਜ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਾਲ ਵਿਭਾਗ ਦੇ 23 ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ ਗਏ।
* 6 ਅਧਿਕਾਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮਾਲ ਅਫ਼ਸਰ,8 ਅਧਿਕਾਰੀ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਤੇ 9 ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਵਜੋਂ ਪਦਉੱਨਤ
ਯੋਗ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਮਾਨਤਾ।
ਨਿਰਪੱਖ… pic.twitter.com/zQvKQayckU— Hardip Singh Mundian (@HardipMundian) April 28, 2026
सरकार की पारदर्शी नीति पर जोर
राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासनिक प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हैं, उन्हें समय पर पदोन्नति देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है।
also read: पटियाला पुलिस द्वारा सीमा पार संचालित आतंकी मॉड्यूल का…
प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
सरकार के अनुसार इस तरह की पदोन्नतियाँ न केवल कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाती हैं, बल्कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाती हैं। इससे जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
AAP सरकार की नीति
आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी विभागों में योग्य कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को बढ़ाना है।