चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N5 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है और यह लगभग दो साल पहले लॉन्च हुए Find N3 का अपग्रेडेड वर्जन है। यह स्मार्टफोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कई फीचर्स के साथ आता है।