बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा उत्तर प्रदेश के स्कूल इवेंट में स्टेज पर डांस करते नजर आए। उनका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल और फैंस की तारीफ दोनों बटोर रहा है। जानिए उनके डांस और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पूरी खबर।
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक स्कूल इवेंट में पहुंचे और वहां स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोविंदा की दमदार एक्टिंग और फनी अंदाज के लाखों फैंस हैं, लेकिन बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद उन्हें इस तरह स्कूल में परफॉर्म करते देख कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।
गोविंदा का धमाकेदार स्कूल परफॉर्मेंस
प्रतापगढ़ के स्कूल के वार्षिक समारोह में गोविंदा ने अपने सुपरहिट गानों पर डांस किया और बच्चों और शिक्षकों के साथ बातचीत भी की। वीडियो में उन्हें अपने गाने “यूपी वाला ठुमका लगाओ” पर झूमते और नाचते देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अन्य लोकप्रिय गानों पर भी परफॉर्म किया और दर्शकों को एंटरटेन किया।
also read: करिश्मा कपूर को अपनी पहली हीरोइन बताते हुए अक्षय कुमार ने…
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। कुछ ने उनके करियर और निजी जिंदगी पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “क्या हालत हो गई है इनकी, यूपी के छोटे प्रोग्राम में नाचना पड़ रहा है।” वहीं दूसरे ने कहा, “टाइम टाइम की बात है।”
वहीं, उनके फैंस भी पीछे नहीं रहे और गोविंदा के डाउन टू अर्थ और फन-लविंग व्यक्तित्व की तारीफ की। फैंस का कहना है कि उनके डांस ने सभी को खुश कर दिया।
निजी जिंदगी और अफेयर्स पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता ने कई बार उनके अफेयर्स का जिक्र किया था। इस पर खुद गोविंदा ने कहा कि उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, जो उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को प्रभावित कर रही हैं।
गोविंदा ने बातचीत में कहा, “दौलत और शोहरत किसी को नहीं बख्शती। मैंने इंडस्ट्री में बड़े एक्टर के साथ ऐसा देखा है और अब मेरे साथ भी हो रहा है। मैं भगवान से दुआ करता हूं कि मुझे और मेरे बच्चों को इससे बचाए। मैं एक सिंपल इंसान हूं और मां के आशीर्वाद और अपनी धार्मिकता से आगे बढ़ रहा हूं।”