अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो ‘दिल तेरा भी टूटेगा’ का पोस्टर हुआ वायरल। जानें गाने की कहानी और कपल की रियल लाइफ दोस्ती के बारे में।
टीवी और सोशल मीडिया स्टार अली गोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उनका नाम फैंस के बीच जैस्मिन भसीन के साथ म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें अली गोनी गुस्से में नजर आ रहे हैं और हाथ में जैस्मिन भसीन की फोटो जला रहे हैं। इस पोस्टर को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि शायद कपल के बीच ब्रेकअप हो गया है।
लेकिन असलियत यह है कि ऐसा कुछ नहीं है। यह पोस्टर आगामी म्यूजिक वीडियो ‘दिल तेरा भी टूटेगा’ का है, जिसमें अली और जैस्मिन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गाने में धोखे और दर्द की कहानी दिखाई जाएगी। यह म्यूजिक वीडियो 11 नवंबर को रिलीज़ होने वाला है।
also read: भव्य गांधी ने निधि भानुशाली संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी…
गाने में दिखाई जाएगी धोखे और दर्द की कहानी
सॉन्ग के पोस्टर और नाम से ही पता चलता है कि यह गाना भावनाओं और दर्द से भरा होगा। फैंस को अली गोनी और जैस्मिन भसीन का रोमांटिक अंदाज तो कई बार देखने को मिला है, लेकिन इस बार उन्हें भावनात्मक और दर्दभरे रूप में देखना फैंस के लिए खास ट्रीट साबित होगा।
View this post on Instagram
अली गोनी और जैस्मिन भसीन का प्यार
जैस्मिन और अली की मुलाकात 2018 में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट पर हुई थी, और वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई। जैस्मिन ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें धीरे-धीरे अली पसंद आने लगे थे।
इसके बाद दोनों ने ‘बिग बॉस 14’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के दौरान एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं का इज़हार किया। बिग बॉस के घर के बाहर आने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर लिया।
अब अली गोनी और जैस्मिन भसीन म्यूजिक वीडियो ‘दिल तेरा भी टूटेगा’ के जरिए फैंस के सामने नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।