चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही भारत में अपना नया डिवाइस Z10R लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Z10R में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा और यह Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा, जिसकी मोटाई केवल 7.39mm होगी।
इसमें 5,700 mAh की बैटरी दी गई है जो बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अमेज़न पर इस स्मार्टफोन के लिए एक विशेष माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि iQOO Z10R को Aquamarine और Moonstone रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। पीछे की ओर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा। रियर कैमरा मॉड्यूल पिल-शेप डिज़ाइन में आएगा, जिसमें दो कैमरे और एक Aura Light शामिल होंगे।
डिवाइस में 6.77 इंच का फुल HD+ क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे, और हीट मैनेजमेंट के लिए बड़ा ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। स्मार्टफोन में AI बेस्ड फीचर्स जैसे AI Note Assist भी शामिल किए गए हैं।
Z10R, iQOO की Z10 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें अन्य मॉडल Z10, Z10x और Z10 Lite शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने iQOO 13 सीरीज का बेस वेरिएंट नया Ace Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था।
iQOO Z10R का AnTuTu स्कोर 7.5 लाख से ऊपर बताया गया है और इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर यह फोन vivo I2410 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जो संभवतः Z10R ही है।