CID 2: टीवी का मशहूर क्राइम शो CID का दूसरा सीजन दर्शकों को मनोरंजन देने में सफल रहा है। हालांकि, फैंस की उम्मीद के मुताबिक एसीपी प्रद्युमन की शो में वापसी तो हुई, लेकिन इसके बाद पार्थ समथान के शो से बाहर होने की खबरें आई हैं। आखिरकार, यह जानकारी सामने आई है कि एक्टर को शो से क्यों हटाया गया।
टीवी का मशहूर क्राइम शो CID का दूसरा सीजन इन दिनों चर्चा में है। इसका कारण है एसीपी प्रद्युमन, जिनकी कुछ समय पहले शो में मौत दिखाई गई थी। हालांकि, उनकी एग्जिट की खबरें फैंस को परेशान कर गईं। सभी ने एसीपी प्रद्युमन, यानी शिवाजी साटम, को शो में वापस लाने की मांग की। अब उनकी वापसी हो चुकी है, और उन्होंने नए एसीपी पार्थ समथान के साथ शूट भी किया। लेकिन अब पार्थ समथान की शो से छुट्टी हो गई है।
एसीपी प्रद्युमन की वापसी के बाद यह खबर आई थी कि पार्थ समथान शो से बाहर हो गए हैं, और इसके पीछे वजह शिवाजी साटम की री-एंट्री मानी जा रही थी। लेकिन अब खुद पार्थ समथान ने इसका सच सामने ला दिया है।
CID 2 से पार्थ समथान की छुट्टी क्यों हुई?
हाल ही में पार्थ समथान ने टेलीचक्कर से बातचीत में शो से बाहर होने की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्हें शो में एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए कास्ट किया गया था, बाद में उनके किरदार को बढ़ाया गया, लेकिन शिवाजी साटम की एंट्री के बाद उनका किरदार समाप्त होने के करीब आ गया। एक्टर ने यह भी कहा कि उनकी वापसी के बाद, यह सही समय था शो से बाहर होने का।