पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक Kejriwal ने निचली अदालत और सेशंस कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें समन जारी किए गए थे। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि वह इन याचिकाओं पर अपना जवाब हलफनामे के रूप में दाखिल करे। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
ED ने Kejriwal को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई बार तलब किया था, लेकिन उनके पेश न होने पर एजेंसी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधारकोर्ट ने दो बार समन जारी किए।
Kejriwal ने अपनी याचिका में सेशंस कोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी है जिसमें उनकी पहले दाखिल याचिका को खारिज कर दि पर मजिस्ट्रेट या गया था।
इस मामले में CBI और ED दोनों जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि शराब नीति में गड़बड़ियों से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल आप ने गोवा विधानसभा चुनाव में किया।
पेश नहीं होने के चलते मार्च में ED ने और फिर जून में CBI ने केजरीवाल को हिरासत में लिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोनों मामलों में ज़मानत दी।