टीम इंडिया की अंडर-19 टीम के कप्तान, 18 वर्षीय Ayush Mhatre ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे यूथ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की सीनियर टेस्ट टीम के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैक्कुलम का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।
मैक्कुलम का रिकॉर्ड टूटा, म्हात्रे ने रचा इतिहास
ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ते हुए Ayush Mhatre ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आप सोच रहे होंगे कि यह कौन-सा रिकॉर्ड है? दरअसल, 2001 में ब्रेंडन मैक्कुलम ने अंडर-19 टेस्ट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 200 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो पारियों में कुल 232 रन 214 गेंदों पर बनाए थे, जिसकी स्ट्राइक रेट 108.41 रही थी।
Ayush Mhatre ने कैसे तोड़ा मैक्कुलम का रिकॉर्ड?
Ayush Mhatre ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 90 गेंदों पर 80 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 80 गेंदों पर 126 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कुल मिलाकर उन्होंने 170 गेंदों पर 206 रन बनाए, जिसकी स्ट्राइक रेट रही 121.17 — जो मैक्कुलम के रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा है।
इस तरह, आयुष म्हात्रे ने न सिर्फ मैक्कुलम का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से 200+ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।