पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) नीति को पूरी तरह लागू कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार हर विभाग की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है और जनता के टैक्स के हर पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक X हैंडल से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने मानसा जिले में सड़क निर्माण में अनियमितता पकड़ी और तुरंत प्रभावी कार्रवाई की। सीएम ने कहा, “भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है। चाहे कोई अपना हो या बाहरी, कोई भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता का पैसा व्यर्थ नहीं जाएगा।”
ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਾਡੀ ਨੀਤੀ ਬਿਲਕੁਲ ਸਾਫ਼ ਹੈ। ਚਾਹੇ ਕੋਈ ਆਪਣਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਕੋਈ ਬੇਗਾਨਾ। ਕੋਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਰੇਗਾ, ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਉਸ ‘ਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜ਼ਰੂਰ ਹੋਵੇਗੀ। ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟੈਕਸ ਦੇ ਰੂਪ ‘ਚ ਦਿੱਤੇ ਪੈਸੇ ਨੂੰ ਅਜਾਈਂ ਨਹੀਂ ਜਾਣ ਦੇਵਾਂਗੇ।
—-
भ्रष्टाचार को लेकर… pic.twitter.com/nOBLcO02qa— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 18, 2025
इस कार्रवाई से साबित होता है कि मान सरकार में न राजनीतिक रंग देखा जाता है और न किसी का रसूख। जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह कदम पंजाब में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल पेश कर रहा है।
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰਾਂ ‘ਚ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ਼ ਬਣਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਲਿੰਕ ਸੜਕਾਂ ਦੀਆਂ ਹੁਣ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ 👇 pic.twitter.com/TlXfTM8hn9
— AAP Punjab (@AAPPunjab) November 17, 2025
सड़क विकास और गुणवत्ता पर ध्यान
भगवंत मान सरकार पूरे प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत और गुणवत्तायुक्त बनाने में जुटी हुई है। सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुरानी जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। सोशल मीडिया पर नई और चमचमाती सड़कों की तस्वीरें लगातार साझा की जा रही हैं।
also read: पंजाब सरकार है हर जीव के साथ: पंजाब में आवारा पशुओं की…
जनता के पैसे का सही उपयोग
मान सरकार का संदेश साफ है कि जनता का पैसा लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। CM फ्लाइंग स्क्वायड और निगरानी टीमों के माध्यम से लगातार जांच और त्वरित कार्रवाई से पंजाब में ईमानदार प्रशासन की नई तस्वीर उभर रही है। CM भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य अब भ्रष्टाचार मुक्त और तेज़ विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।