अमिताभ बच्चन ने KBC 17 में खुलासा किया कि ‘मेरे अंगने में’ गाने की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन थिएटर से उठकर चली गई थीं। जानिए पूरा मजेदार किस्सा।
बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक कपल्स में से एक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हमेशा अपने रिश्ते और किस्सों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और आज भी एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान और प्यार दिखाते हैं। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) के एक एपिसोड में बिग बी ने फिल्म लावारिस के सुपरहिट गाने ‘मेरे अंगने में’ से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया।
जया बच्चन को पसंद नहीं आया था ‘मेरे अंगने में’ गाना
फरहान अख्तर और जावेद अख्तर जब अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल एपिसोड में पहुंचे, तो फरहान ने उनसे पूछा कि जया बच्चन को उनकी कौन-सी बात पसंद नहीं है। इस पर बिग बी ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर जया जी को कुछ पसंद नहीं आता तो वो साफ-साफ कह देती हैं। जब उन्होंने पहली बार लावारिस का गाना ‘मेरे अंगने में’ देखा था, तो जैसे ही गाना चला, देवीजी उठकर थिएटर से बाहर चली गईं। उन्हें वो गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था, और उन्होंने मुझे काफी डांटा भी था।”
also read: Haq OTT Release: यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म अब ओटीटी…
‘लावारिस’ और ‘मेरे अंगने में’ बने सुपरहिट
फिल्म लावारिस (1981) अमिताभ बच्चन की करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही है। किशोर कुमार की आवाज में गाया गया गाना ‘मेरे अंगने में तुमारा क्या काम है’ आज भी लोगों की जुबान पर है। जहां दर्शकों ने इस गाने को दिल से पसंद किया, वहीं जया बच्चन को यह थोड़ा बोल्ड और ओवर-द-टॉप लगा था।
अमिताभ-जया की बॉन्डिंग आज भी कायम
हालांकि इस घटना से यह साफ झलकता है कि जया बच्चन अपनी राय खुलकर रखती हैं और अमिताभ बच्चन उसे बड़े प्यार और सम्मान से स्वीकार करते हैं। शादी के दशकों बाद भी दोनों की ट्यूनिंग और समझ दर्शकों के लिए एक मिसाल है।
लावारिस की स्टार कास्ट
लावारिस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ राखी, जीनत अमान, अमजद खान जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था और फिल्म का म्यूज़िक आज भी सुपरहिट है।