अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बताया अनीत पड्डा सिर्फ उनकी दोस्त हैं। जानें सैयारा स्टार्स की केमिस्ट्री और अफवाहों के पीछे की सच्चाई।
हाल ही में ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे ने अपने रिलेशनशिप को लेकर फैले कयासों पर विराम लगा दिया। कई महीनों से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनके और को-स्टार अनीत पड्डा के डेटिंग अफवाहें चल रही थीं। हाल ही में GQ इंडिया के साथ इंटरव्यू में अहान पांडे ने साफ कहा कि अनीत पड्डा उनकी “सबसे अच्छी दोस्त” हैं और उनके बीच रोमांटिक रिश्ता नहीं है।
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग समझ बैठे थे रिलेशनशिप
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में शानदार केमिस्ट्री दिखाई थी। फिल्म रिलीज के बाद फैंस ने दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को रियल-लाइफ रिलेशनशिप समझ लिया। सोशल मीडिया पर उनके एडिट्स और फैन पेज वायरल होने लगे और इंटरनेट यूजर्स कयास लगाने लगे कि ये जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी साथ है।
View this post on Instagram
अहान पांडे ने साझा की दोस्ती की खासियत
इंटरव्यू में अहान ने कहा, “अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। पूरा इंटरनेट सोचता है कि हम साथ हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारा रिश्ता गहरा जरूर है, लेकिन रोमांटिक नहीं।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके और अनीत के बीच जो बॉन्ड है, वह किसी और के साथ नहीं होगा।
also read: Bigg Boss 19: आकांक्षा चमोला ने मां न बन पाने की वजह का…
वर्कफ्रंट पर अहान और अनीत की योजनाएं
सैयारा के बाद, दोनों ही यंग स्टार्स अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अहान पांडे अली अब्बास जफर की आगामी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जबकि अनीत पड्डा मैडॉक यूनिवर्स के साथ ‘शक्ति शालिनी’ के लिए काम कर रही हैं।
