पाकिस्तानी कप्तान की हुई फजीहत, Suryakumar Yadav ने सभी के सामने कर डाला ये काम

पाकिस्तानी कप्तान की हुई फजीहत, Suryakumar Yadav ने सभी के सामने कर डाला ये काम

सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के बीच ऐसा वाकया सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया।

दरअसल, प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाकी कप्तानों के बीच आपसी अभिवादन देखा गया, लेकिन Suryakumar Yadav और सलमान ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉन्फ्रेंस के बाद सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान समेत कई कप्तानों से गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन सलमान से कोई बातचीत या हाथ मिलाना नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से औपचारिक रूप से हाथ मिलाया।

यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावों के संदर्भ में और भी अहम मानी जा रही है। हाल ही में पाहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई है, जिस कारण भारत में कुछ लोगों ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर आपत्ति भी जताई थी।

क्रिकेट फैंस के लिए भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता को चर्चा में ला दिया है, और अब दर्शकों की निगाहें उस हाई-वोल्टेज भिड़ंत पर टिकी हैं, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

भारत-पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब हो सकता है? पूरा समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का हासिल किया रिकॉर्ड