डायबिटीज से बचने के लिए बार-बार शुगर-फ्री लेना: यह कैसे नुकसान पहुंचा सकता है लिवर को

डायबिटीज से बचने के लिए बार-बार शुगर-फ्री लेना: यह कैसे नुकसान पहुंचा सकता है लिवर को

बार-बार शुगर-फ्री लेना लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें डायबिटीज से बचने के लिए सुरक्षित विकल्प और सॉर्बिटोल का असर।

आज के समय में, डायबिटीज या वजन नियंत्रण के डर से लोग नियमित चीनी की जगह शुगर-फ्री मिठाइयां, बिस्किट, प्रोटीन बार, च्युइंग गम और डाइट ड्रिंक्स लेने लगे हैं। ये प्रोडक्ट्स अक्सर लो-कैलोरी, गिल्ट-फ्री या शुगर-फ्री लिखे होते हैं, जिससे हमें लगता है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन क्या ये सच में सेहत के लिए हानिरहित हैं? खासकर हमारी लिवर हेल्थ पर इसका असर क्या होता है?

डायबिटीज और शुगर-फ्री का बढ़ता चलन

आज की लाइफस्टाइल में डायबिटीज तेजी से फैल रही है। अमेरिका के CDC के 2024 के आंकड़ों के अनुसार वहां करीब 3.84 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, और लगभग 87 लाख लोगों को यह भी पता नहीं कि उन्हें यह बीमारी है। इसी वजह से लोग रिफाइंड चीनी की जगह एस्पार्टेम, सुक्रालोज और शुगर अल्कोहल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से एक लोकप्रिय स्वीटनर है सॉर्बिटोल।

also read: Artery Blockage Symptoms: हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने…

सॉर्बिटोल क्या है?

सॉर्बिटोल एक तरह का शुगर अल्कोहल है, जो कम कैलोरी वाले और शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स में यूज होता है। यह आमतौर पर शुगर-फ्री च्युइंग गम, प्रोटीन बार, लो-कैलोरी स्नैक्स, कफ सिरप और कुछ फलों (जैसे सेब और नाशपाती) में पाया जाता है। पहले इसे सुरक्षित विकल्प माना जाता था, लेकिन हाल ही में इसके लिवर पर प्रभाव पर सवाल उठने लगे हैं।

यह लिवर कैसे प्रभावित करता है?

अमेरिका के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी, सेंट लुइस के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन प्रकाशित किया है (Science Signaling) जिसमें यह पाया गया कि सॉर्बिटोल फ्रक्टोज की तरह लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। शोधकर्ता डॉ. गैरी पैटी की टीम के अनुसार, सॉर्बिटोल शरीर में जाकर फ्रक्टोज में बदल सकता है और फैटी लिवर डिजीज का कारण बन सकता है।

सॉर्बिटोल शरीर में क्या करता है?

शोध के अनुसार, जब हम भोजन करते हैं, तो ग्लूकोज आंत में जाकर सॉर्बिटोल में बदल सकता है, और यह लिवर तक पहुँचता है। लिवर में यह फ्रक्टोज में बदलकर फैटी लिवर डिजीज और अन्य लिवर से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। फैटी लिवर आज लगभग 30% वयस्कों को प्रभावित कर रहा है।

Related posts

न गेहूं न बाजरा: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट अनाज है रागी, जानें एक्सपर्ट के फायदे

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन: 20-30 साल की उम्र में जोड़ों का दर्द, जानें कारण और बचाव

Anger and Heart Disease: गुस्सा और दिल की बीमारी: बार-बार गुस्सा आने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा