भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम ने नोएडा में अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में “SPECIAL HANDLOOM EXPO” का शुभारंभ किया।
यह आयोजन 13 राज्यों के हथकरघा बुनकरों को एक साथ लाता है और इसका उद्देश्य हथकरघा बुनाई की सदियों पुरानी परंपरा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करना है और बुनकरों को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेचने के लिए एक अतिरिक्त मंच प्रदान करता है।
आयोजन की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं; हथकरघा उत्पादों के 25 स्टॉल जिसमें साड़ी, पोशाक सामग्री, स्टोल, दुपट्टे आदि की उत्कृष्ट किस्मों को प्रदर्शित किया गया है।
कपड़ा सचिव सुश्री नीलम शमी राव ने बुनकरों के साथ बातचीत करने के लिए एक्सपो का दौरा किया और हमारी विरासत को संरक्षित करने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
“SPECIAL HANDLOOM EXPO, माई हैंडलूम माई प्राइड” प्रदर्शनी एनएचडीसी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 2, नोएडा में 24 अप्रैल 2025 तक सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुली रहेगी।