सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्‍ट किया तो आनंद आहूजा बोले – ‘डबल ट्रबल’

सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्‍ट किया तो आनंद आहूजा बोले – ‘डबल ट्रबल’

सोनम कपूर ने दूसरी बार प्रेग्नेंसी की पुष्टि की और बेबी बंप फ्लॉन्‍ट किया। पति आनंद आहूजा बोले ‘डबल ट्रबल’, जानें सोनम के दूसरे बच्चे की डिलीवरी डेट और फैंस का रिएक्शन।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशी फैंस के साथ साझा कर दी है। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्‍ट करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और खुद को ‘मां’ बताया। सोनम ने यह पोस्ट अपने पति आनंद आहूजा के साथ साझा किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की पुष्टि

पिछले कई दिनों से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खुद सोनम ने इस खबर की पुष्टि कर दी। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्‍ट करते हुए फैंस को अपनी खुशखबरी सुनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने केवल ‘मां’ शब्द लिखा, जिससे उनके फैंस और सेलेब्स उत्साहित हो गए।

also read: बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक कर रही हैं माधुरी दीक्षित,…

सेलेब्स ने किया प्यार लुटाना

सोनम कपूर के इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी। राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा, शनाया कपूर, मां सुनीता कपूर, पति आनंद आहूजा, हाल ही में मां बनी परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, और प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट पर कमेंट करके सोनम को बधाई दी। आनंद आहूजा ने कमेंट किया – ‘डबल ट्रबल’, जिससे फैंस के बीच कयास बढ़ गए कि क्या सोनम को जुड़वां बच्चे होने वाले हैं।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका