स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की सगाई हुई अनाउंस, ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में दिखाई खास जोड़ी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की सगाई हुई अनाउंस, ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में दिखाई खास जोड़ी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की। जानें शादी की डेट और वायरल वीडियो की पूरी खबर।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने हाल ही में कंपोजर पलाश मुच्छल संग अपनी सगाई की घोषणा बेहद ही अनोखे अंदाज में की। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में स्मृति ने की सगाई की अनाउंसमेंट

स्मृति मंधाना ने अपनी सगाई की खबर को मजेदार अंदाज में साझा किया। वीडियो में स्मृति ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में नजर आईं और अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दीं। इस मौके पर टीम इंडिया की बाकी खिलाड़ी भी जश्न मनाते दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने स्मृति और पलाश को शादी की बधाई दी और उन्हें बेस्ट जोड़ी भी बताया।

also read: अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी: अनीत पड्डा सिर्फ हैं उनकी…

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कब होगी?

सूत्रों के मुताबिक, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। शादी के बाद इसी गांव में शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कपल मुंबई में भी रिसेप्शन दे सकता है, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई नामचीन सितारे शामिल होंगे।

पिछले महीने, इंदौर के स्टेट प्रेस क्लब में पलाश मुच्छल ने शादी को लेकर हिंट दिया था और कहा था कि “स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बन जाएंगी।”

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका