Smoking : कई लोग मानसिक तनाव दूर करने के लिए सिगरेट पीते हैं। लगातार सेवन करने से यह आदत बन जाती है, और कुछ लोग दिनभर में 5 से 7 सिगरेट तक पीने लगते हैं। लेकिन क्या वास्तव में सिगरेट तनाव को कम करती है? इस पर एक्सपर्ट की राय जानते हैं।
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लोगों की मानसिक सेहत प्रभावित हो रही है। ऑफिस का दबाव और निजी जीवन की परेशानियां भी मेंटल हेल्थ पर असर डाल रही हैं। कामकाजी लोग अक्सर तनाव कम करने के लिए सिगरेट का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या सच में सिगरेट पीने से मानसिक तनाव कम होता है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
लोग सिगरेट छोड़ने में क्यों असफल रहते हैं?
डॉ. जोशी बताते हैं कि जो व्यक्ति लंबे समय से सिगरेट पी रहा होता है, उसके लिए इसे छोड़ना आसान नहीं होता, क्योंकि निकोटीन की लत लग जाती है। जब कोई व्यक्ति सिगरेट छोड़ने की कोशिश करता है, तो शरीर में निकोटीन की कमी होने लगती है, जिससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा और अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसी कारण व्यक्ति चाहकर भी सिगरेट छोड़ नहीं पाता। यही स्थिति अन्य नशों के साथ भी देखने को मिलती है।
मानसिक तनाव कम करने के स्वस्थ विकल्प
- नियमित रूप से वॉकिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करें।
- डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है।
- सोने और जागने का तय समय रखें।
- पर्याप्त और अच्छी नींद लें।
- दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत करें।